रविवार की शाम को मनाया जायेगा श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव : योगेश कंसल
शहर के रत्तक रोड़ स्थित महाराजा अग्रवाल भवन में 22 मार्च (रविवार) को श्री खाटू श्याम परिवार के द्वारा बाबा खाटू श्याम का विशाल श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विधायक योगेंद्र राणा शिरकात कर बाबा खाटू श्याम का आशीर्वाद लेने पहुंचेगे ।प्रोग्राम मे भजन गायक अंजली द्विवेदी बरेली, शुभम रूपम कोलकाता शिरकत कर बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे। इस बारे में श्री खाटू श्याम परिवार के प्रधान योगेश कंसल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार रविवार की शाम को विशाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बाबा का गुणगान सुनने के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यह 14वा श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव है। बड़े ही धूमधाम से सभी के सहयोग से मनाया जायेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं को अपील की है कि बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। इस अवसर पर राजेश गोयल, दीपक मित्तल, रवींद्र गर्ग, डॉ श्री राम, राहुल गर्ग, संदीप, सुरेंद्र, दिनेश बिंदल, श्रवण गर्ग, घनश्याम, राजेंद्र जांगड़ा, अंकुल गौतम, प्रदीप पांचाल सहित अन्य मौजूद रहे।


Leave a Reply