10 नवंबर। विवेकानंद विद्या निकेतन में 14वां वार्षिक इंटर हाउस एथलेटिक मीट 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। एथलेटिक कार्यक्रम के प्रथम दिन कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं मार्च पास्ट से हुई। चारों हाऊस भगत, गांधी, सुभाष व तिलक ने अनुशासन व एकता का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी सोनिया शर्मा मुख्य अतिथि रही । स्कूल स्टाफ सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान 100 मीटर , 200 मीटर तथा रिले रेस जैसी कई प्रतियोगिताएं करवाई गई। मुख्य अतिथि सोनिया शर्मा, स्कूल प्रबंधक मोहिंदर श्योकंद व प्रधानाचार्य आ.र.के .भट्ट ने प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य आर के भट्ट ने सभी प्रतिभागियों, अध्यापकों और समन्यवकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम वर्क और अनुशासन का विकास करते है। स्कूल प्रबंधक मोहिंदर श्योकंद ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेल जीवन के लिए अति आवश्यक होते हैं। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और इससे अनुशासन की भावना भी जागृत होती है।फोटो कैप्शन, विजेता प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते मुख्य अतिथि सोनिया शर्मा, स्कूल प्रबंधक मोहिंदर श्योकंद व प्रधानाचार्य आ.र.के.भट्ट

Leave a Reply

@G-Hulchul 2025

Discover more from G-Hulchul

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading