वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों (एसएमओ) की सीधी भर्ती रोकने और संशोधित वेतनमान लागू न करने के विरोध में वीरवार को प्रदेशभर के सरकारी डॉक्टरों सहित जिले के पांच अधिकारियों ने पंचकूला स्थित स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने में प्रदेश के सभी जिलों से पांच-पांच अधिकारियों सहित करीब 100 अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान डॉक्टरों ने सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की और कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही है।
करनाल से भी हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचएमएसए) के प्रधान डॉ.संजय वर्मा सहित पांच वरिष्ठ अधिकारी पंचकूला धरना स्थल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि प्रदेशभर में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कई वर्षों से सेवा दे रहे हैं लेकिन उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। एसएमओ की सीधी भर्ती के फैसले से न केवल वरिष्ठ अधिकारियों का हक मारा जा रहा है, बल्कि इससे विभागीय संतुलन भी प्रभावित होगा।


Leave a Reply