असंध, 17  नवम्बर। असंध में सोमवार को विधायक योगेंद्र राणा ने नई अनाज मंडी स्थित कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनी और उनके तुरन्त निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।


इस दौरान उन्होंने  कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना ही मेरा ध्येय है। समस्याओं का समाधान बातचीत करने व बताने से होता है। इसलिए जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की मजबूती के लिए काफी अहम है।
विधायक ने कहा कि समस्या चाहे सार्वजनिक हो या निजी, उसका तय समय में निवारण ही सुशासन है। वर्तमान सरकार निरंतर सुशासन के पथ पर कार्य कर रही है। हर समस्या का एक निर्धारित समय में हल हो इसके लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिए जा चुके हैं।  


विधायक ने कहा कि आमजन की समस्याओं के प्रति गंभीरता को देखते हुए जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसी के चलते आमजन अधिक से अधिक संख्या में जन प्रतिनिधियों के पास अपनी बात रखने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने आमजन से भी कहा कि आमजन के लिए विधायक के द्वार खुले हैं और समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर असंध क्षेत्र के लोगों ने अपनी  समस्याओं को सांझा किया। विधायक ने उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों को सुना और निवारण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
 उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का तय सीमा में निवारण ही सरकार की जनता के बीच विश्वसनीयता को बढ़ाता है। वर्तमान सरकार जनता की कसौटी पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पूर्व के 10 वर्षों में भी हरियाणा सरकार ने जनता की समस्याओं पर गंभीरता से काम किया है। यही कारण है कि जनता ने सरकार को तीसरी बार भी काम करने का मौका दिया है।
उन्होंने कहा कि असंध हल्के का सर्वांगीण विकास उनका प्राथमिक लक्ष्य है और आमजन की सभी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

@G-Hulchul 2025

Discover more from G-Hulchul

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading