हरियाणा में होगा फिर से महाभारत का शंखनाद : तीरों की बौछार, 3D में दिखेगा भगवान कृष्ण का अर्जुन को उपदेश और द्रौपदी चीरहरण ।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में फिर से महाभारत का शंखनाद होगा। ज्योतिसर अनुभव केंद्र में द्रौपदी का चीरहरण, घोड़ों की दौड़, रथ के पहियों की आवाज, तीरों की बारिश और श्रीकृष्ण के उपदेश सब कुछ ऐसे दिखाया जाएगा, जैसे युद्ध आपके सामने ही हो रहा हो। करीब 2 एकड़ में फैले इस केंद्र को महाभारत थीम पर डिजाइन किया गया है। यहां 3D, लेजर, लाइट, साउंड और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 25 नवंबर को PM नरेंद्र मोदी इस सेंटर का उद्घाटन करेंगे

Leave a Reply

@G-Hulchul 2025

Discover more from G-Hulchul

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading