नगर के करनाल रोड़ स्थित एचडीएफसी बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन बैंक शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक शरद सहगल की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर ट्रैक्टर व्यवसायी समाजसेवी धर्मवीर छाबड़ा नें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक सहगल स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर बैंक मैनेजर सहगल नें बताया कि उनके बैंक द्वारा हर वर्ष अक्टूबर माह से लेकर दिसंबर माह तक देश की सभी बैंक ब्रांचों द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं हैं। रक्तदान मनुष्य को देने के लिए एक सच्चा उपहार है। जो विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त तथा दुर्घटनाओं में बहुत ज्यादा मात्रा में रक्त को चुके होते हैं। आपके रक्त की एक-एक बूंद गंभीर अवस्था में घायलों की जान बचा सकता है।
मुख्य अतिथि धर्मवीर छाबड़ा ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसे जरूर करना चाहिए ताकि दूसरों के प्राणों को बचाया जा सके। इस अवसर पर जिला करनाल नागरिक अस्पताल के एसएमओ एवं ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ संजय वर्मा ने बताया कि उनकी टीम द्वारा आज 28 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक अधिकारी पुनीत कुमार नसीब सिंह विनोद सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
फोटो केप्सन: मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शरद सहगल रक्तदाताओं को बैज लगाते हुए साथ में स्टाफ सदस्य



Leave a Reply