दिव्यांग बच्चों के पूर्ण शैक्षिक समावेशन हेतु बैठक का आयोजन
असंध 11 नवंबर । राजकीय प्राइमरी संस्कृत मॉडल स्कूल असंध में सी.डब्ल्यू.एस.एन की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में बच्चों के पुनर्वास और शिक्षा से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया । स्कूल के मुख्य शिक्षक मेनपाल मान ने बताया कि ऐसी बैठकों का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक सहायक और समावेशी वातावरण बनाना होता है । जिससे उनकी शैक्षिक और शारीरिक आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके । इन बैठकों में सरकारी अधिकारी,शिक्षक और माता-पिता शामिल होते हैं जो बच्चों की प्रगति और आवश्यकताओं पर चर्चा करते हैं । बैठक में बच्चों को शिक्षा और अन्य सहायक सेवाएं प्रदान करने के तरीके उनकी प्रगति की समीक्षा और विशेष शैक्षिक मार्गदर्शन की आवश्यकता जैसे विषयों पर गहनता से विचार किया गया । मुख्य शिक्षक मैनपाल मान ने बताया कि सी.डब्ल्यू.एस.एन.का मतलब चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड्स होता है,जिसका हिंदी में अर्थ है विशेष आवश्यकता वाले बच्चे । यह शब्द उन बच्चों को संदर्भित करता है जिन्हें अपनी विशेष चिकित्सीय, बौद्धिक, संवेदी या सीखने की अक्षमताओं के कारण अतिरिक्त सहायता और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है । इन बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा महत्वपूर्ण है ताकि वे सुरक्षित और विकसित हो सके । समावेशी शिक्षा का उद्देश्य ऐसे वातावरण बनाना है जहां यह बच्चे अन्य बच्चों के साथ सुरक्षित महसूस करें और अपनी क्षमता के अनुसार सीख सकें । बैठक में स्पेशल टीचर निशा ने बताया कि सरकार और शिक्षा प्रणालियों जैसे एनसीईआरटी इन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है , जैसे कि ई-लर्निंग सामग्री और सुलभ डिजिटल पुस्तक विकसित करना शामिल है ।
फोटो कैप्शन: बैठक में उपस्थित अध्यापक



Leave a Reply