मि0 इण्डिया चैम्पियनशिप में मुकेश राणा ने मि0 इण्डिया का ख़िताब किया अपने नाम
असंध ! क्षेत्र के गांव अरड़ाना के मुकेश बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में मिस्टर इण्डिया का ख़िताब किया अपने नाम ! पंजाब के मलेरकोटला में फौजी हैल्थ क्लब के बैनर नीचे हुई नेशनल चैम्पियनशिप में मिस्टर इण्डिया का ख़िताब अपने नाम कर हरियाणा का नाम चमकाया ! पंजाब में बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में पुरे देश से बॉडी बिल्डर अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे जिसमे से 60 , 65 किलो वर्ग में पहला स्थान प्राप्त करते हुए मिस्टर इण्डिया का ख़िताब अपने नाम किया ! मिस्टर इण्डिया ख़िताब विजेता मुकेश राणा ने बताया की पांच साल पहले शौंकिया तोर पर जिम जाना शरू किया था पर आहिस्ता आहिस्ता बॉडी बिल्डर का भुत सिर पर सवार हो गया जिसका ये परिणाम हे की आज मिस्टर इण्डिया का ख़िताब उसके हाथ में है


Leave a Reply