असंध ! 12 नवम्बर , कैथल रोड स्थित विवेकानंद विद्या निकेतन में 14 वी तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के समापन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री अमित कुमार जी, जो कि भारतीय पैरा एथलीट एवं भीम अवार्डी ने शिरकत की ! आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में लॉन्ग जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो जैसे फील्ड इवेंट्स के साथ-साथ 1500 मीटर, 1000 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर और 800 मीटर दौड़ जैसी ट्रैक प्रतियोगिताएँ शामिल थीं। प्रत्येक प्रतिभागी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शक्ति, लगन और टीम भावना का परिचय दिया।

विद्यालय प्रबंधक महेंद्र श्योकंद द्वारा बेस्ट हाउस ट्रॉफी सुभाष हाउस का नाम अनाउंस होने के बाद पूरा मैदान विद्यार्थियों के उत्साह, जयकारों और तालियों की गूँज से गूंज उठा।महेंद्र श्योकंद ने कहा की खिलाड़ियों की लगन और समर्पण ने आज का दिन को अविस्मरणीय बना दिया।मुख्य अतिथि श्री अमित कुमार जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों और विजेता हाउस को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं खेल विभाग ने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं और शिक्षिकाओंको बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ललिता, प्रधानाचार्य गीता ने बेस्ट एथलीट और बेस्ट एथलीट हाउस की घोषणा करने के साथ पूरा वातावरण तालियों और जयघोष से गूंज उठा, और इसी के साथ 14वां वार्षिक अंतर-हाउस एथलेटिक मीट 2025-26 का समापन सफलता, आनंद और गर्व के साथ हुआ।

श्रेणी बेस्ट एथलीट हाउस
जूनियर बॉय मास्टर समर्थ सुभाष हाउस, जूनियर गर्ल मिस गुरसीरत सुभाष हाउस, मिडिल बॉय मास्टर सूरज भगत हाउस, मिडिल गर्ल मिस सारिका सुभाष हाउस, सीनियर बॉय मास्टर विकास तिलक हाउस, सीनियर गर्ल मिस मानसी भगत हाउस


Leave a Reply