भारत का कोई भी नागरिक अब घर बैठे ही आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकेगा। इसके लिए से आधार नामांकन केंद्र जाकर लाइन लगाने की जरूरत नही । भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकारण यानी यूआइडीएआइ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी इसमें कहा गया कि कोई भी ओटीपीएफ़,
फेस आर्थेटिकेशन के जरिए अपने मोबाइल नंबर में बदलाव कर सकता है । इसके लिए आधार कार्ड नया मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। यूआइडीएआइ ने अपने मोबाइल ऐप में यह सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है । इसकी घोषणा जल्दी होगी अभी लोगों को अपने मोबाइल नंबर से किसी बदलाव के लिए आधार नामांकन केंद्र जाना पड़ता है, इस काम के लिए लोगों काफी समय लगता है। यूआइडीएआइ ने साइबर ठगी से बचने के लिए मास्कड आधार इस्तेमाल करने पर जोर दिया है। इसमें पहचान पाने के लिए 12 अंकों के आधार में से पहले 8 अंक छुपा लिए जाते हैं यह केवल आगे के चार अंक दिखाते हैं शनिवार को यूआइडीएआइ ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी सांझा की। यूआइडीएआइ ने एक्स पर लिखा साइबर फ्रॉड से बचे। किसी को अपना आधार शेयर करने की बजाय वर्चुअल आईडी या मास्कड़ आधार का प्रयोग करें । इसके लिए एम आधार एप डाउनलोड करें।

Leave a Reply

@G-Hulchul 2025

Discover more from G-Hulchul

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading