असंध ! 29 नवम्बर , कैथल रोड स्तिथ विवेकानंद विद्या निकेतन में आज 14वाँ वार्षिक जूनियर एथलेटिक मीट में नन्हे नन्हे बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया ।  जूनियर एथलीट  मीट में नर्सरी से लेकर कक्षा तीसरी तक के लगभग 800 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर  भाग लिया।

जूनियर एथलेटिक्स मीट में ज़िग-ज़ैग, हर्डल, 100 मीटर दौड़, बैलेंसिंग गेम, ऑब्सटेकल रेस   सहित कई रोमांचक खेलों में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया  !  सभी विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया ! 

   विद्यालय के प्रधानाचार्य रूप कृष्ण भट्ट ने बताया की  स्कुल के जूनियर विंग के सभी 800 बच्चों ने वार्षिक एथलीट मीट में पार्टिसिपेट किया है !

प्रधानाचार्य भट्ट ने कहा की  ऐसे एथलेटिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण होते है और खेल मानसिक रूप से भी बच्चों को मजबूत बनाते , एकाग्रता तथा त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाते है ! 

Leave a Reply

@G-Hulchul 2025

Discover more from G-Hulchul

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading